ग्रामोदय से अभ्युदय: कोपरावाड़ी कला में ‘ग्राम चौपाल’ के जरिए ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की संजीवनी

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​सौसर
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सौसर के तत्वावधान में सामाजिक नवांकुर संस्था ‘यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन’ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम पंचायत कोपरावाड़ी कला में एक भव्य ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक अनिल बोबड़े के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और ग्रामीण विकास की नई राह दिखाना रहा।


​प्रमुख उपस्थिति एवं गरिमामय आयोजन
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम की सरपंच श्रीमती इंद्रेनी वडोदे उपस्थित रहीं। मंच पर विकासखंड समन्वयक अनिल बोबड़े, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष योगेश सोमकुवर, नंदकिशोर बनाईत, धनपाल पाटणकर एवं राजू सतपुते विशेष रूप से मंचासीन रहे।


​योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
​चौपाल के दौरान परामर्शदाता सुनील डोंगरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता अनिल बोबड़े ने अपने संबोधन में ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि जब गांव समृद्ध होगा, तभी राष्ट्र उन्नति करेगा। उन्होंने शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से जागरूक होकर इनका लाभ उठाने की अपील की।


​इनकी रही सक्रिय सहभागिता
​कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों का विशेष योगदान रहा
​परामर्शदाता सुभाष ठाकरे

​छात्र (MSW/BSW): अमित सातपुते, भुवन गजभिये, राहुल नागपुरे, रागिनी वासनिक, प्यारीका वासनिक।
​कार्यक्रम का सफल संचालन और आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था के सचिव गोपाल कोठे द्वारा किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »