गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष ने झाड़ू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

Revanchal
8
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​सौसर
जितेन्द्र अलबेला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान’ के तहत सौसर नगर के वार्ड क्रमांक 13 में सेवा और सम्मान की अनूठी झलक देखने को मिली। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में जहाँ एक ओर कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प दोहराया, वहीं दूसरी ओर संगठन की नींव कहे जाने वाले वरिष्ठ जनों का सम्मान कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

​श्रमदान से महका हनुमान मंदिर परिसर
​अभियान की शुरुआत स्वच्छता सेवा से हुई। जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर पशु चिकित्सालय से लेकर हनुमान मंदिर परिसर तक सघन सफाई अभियान चलाया। कचरा संग्रहण और साफ-सफाई के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

​स्वच्छता ही सेवा संदीप मोहोड
​नागरिकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संकल्प को साकार करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। एक स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हमारा परिवेश स्वच्छ हो।


​अनुभवी कंधों का सम्मान
​स्वच्छता अभियान के पश्चात ‘वरिष्ठ नागरिक सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड के बुजुर्गों एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर और भाजपा का पटका ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
उपस्थित वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा समर्पित कार्यकर्ताओं का स्नेह और अनुभवी वरिष्ठों का मार्गदर्शन ही भाजपा की असली शक्ति है। इन्हीं के आशीर्वाद से संगठन आज वटवृक्ष बनकर खड़ा है।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय पार्षदगण, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ता, स्वच्छता कर्मी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली।

Share This Article
Translate »