शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी की साधारण सभा संपन्न: मेधावी छात्रों का होगा सम्मान, मोहित सूर्यवंशी बने जिला संयोजक

Revanchal
6
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा की साधारण सभा का आयोजन हाल ही में सोसायटी के अध्यक्ष सतीश गोंडाने की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में शासकीय सेवकों के हितों की रक्षा, सामाजिक सरोकार और संगठन की भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

​प्रमुख निर्णय एवं आगामी कार्यक्रम
​बैठक में समाज सेवा और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई
​मेधावी छात्र सम्मान समारोह, मई 2026 में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 10वीं कक्षा में 80% और 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले शासकीय सेवकों के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनके भविष्य के लिए करियर गाइडेंस सत्र भी रखा जाएगा।


​ग्रामीण सहायता अभियान, जुलाई 2026 में जुन्नारदेव के राखीकोल स्कूल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पानी की बोतल और शैक्षणिक सामग्री वितरित की जाएगी। इस सेवा कार्य की जिम्मेदारी श्री सजीर कादरी को सौंपी गई है।
​पर्यावरण संरक्षण, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

​संगठन विस्तार और नई नियुक्तियां
​संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए श्री मोहित सूर्यवंशी को सर्वसम्मति से शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, सक्रिय सदस्यों की एक कोर कमेटी बनाने और नए सदस्यों को आईडी कार्ड प्रदान कर सदस्यता अभियान तेज करने पर भी सहमति बनी।
​विशेष सम्मान, बैठक की शुरुआत ‘मातृत्व दिवस’ के उपलक्ष्य में श्रीमती सुधा नागवंशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी वंदना के साथ की गई।


​प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन
​सचिव अरविंद भट्ट ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष चित्रगुप्त सिंह सिसोदिया ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।


​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में रमेश शर्मा, शेखर पाण्डे, दिनेश कुमार चौरे, संतोष डोंगरे, आकाश पवार, सुशील कुमार डोईजड़, विपिन कुमार शर्मा, रामाजी पाठे, अनिल चौरे सहित विभिन्न विभागों के शासकीय सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष चित्रगुप्त सिंह सिसोदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Translate »