​छिंदवाड़ा हजरत गुलजार बाबा का उर्स मुबारक 12 मई को, कौमी एकता की मिसाल बनेगा आयोजन

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

सिवनी रोड स्थित उमरिया इसरा में हजरत गुलजार बाबा (रहमतुल्लाह अलैह) का सालाना उर्स मुबारक आज 12 मई 2026 को बड़े ही शान-ओ-शौकत और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। दरगाह कमेटी के चेयरमैन शेख यूसुफ भाई ने बताया कि यह आयोजन कौमी एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सर्वधर्म सद्भाव की झलक देखने को मिलेगी।


​कार्यक्रम की रूपरेखा
​उर्स के अवसर पर दिन भर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा
​दोपहर (नमाजे जौहर के बाद) मिलाद शरीफ का आयोजन।
​शाम (नमाजे असर के बाद) परचम कुशाई (झंडा वंदन) की रस्म अदा की जाएगी।
​मगरिब के बाद, शाही संदल निकाला जाएगा जो दरबार में पेश होगा।
​ईशा की नमाज के बाद, विशाल लंगर (तबर्रुक) का वितरण किया जाएगा।

​शानदार कव्वाली का मुकाबला
​उर्स की रात को यादगार बनाने के लिए रात 9:00 बजे से एक विशाल कव्वाली प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इसमें देश के मशहूर फनकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे
​कव्वाल अदनान अजीम नाजा (मुंबई)
​कव्वाल यूसुफ सोला (मुंबई)
​इन दोनों कव्वालों के बीच होने वाले कलाम के मुकाबले को लेकर जायरीन में खासा उत्साह है।

​कमेटी की अपील
​उर्स कमेटी और मीडिया प्रभारी रवि बेलवंशी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। कमेटी द्वारा जायरीन की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »