भुआ बिछिया में सनातन नववर्ष व नवरात्रि पर भव्य महाआरती, मातृशक्तियों ने बढ़ाया धार्मिक उल्लास

Revanchal
2 Min Read

महिष्मति सर्व ब्राह्मण समाज, बिछिया की मातृशक्तियों द्वारा श्री राजराजेश्वरी माता मंदिर, भुआ बिछिया में सनातन हिन्दू नववर्ष एवं पावन नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य महाआरती कार्यक्रम आयोजित की गई। मंदिर प्रांगण को फूलों और रंगोली आदि से सजाया गया। पावन नवरात्रि पर्व के पंचम दिवस पर महिष्मति सर्व ब्राह्मण समाज, बिछिया की मातृशक्तियों द्वारा नगर की समस्त माताओं बहनों के साथ मां भवानी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, फल-फूल, मीठे से भोग लगाया गया। मां शक्ति को साड़ी और श्रृंगार अर्पित किया गया, उसके बाद भव्य महाआरती की गई, केले तथा पेड़े का प्रसाद बांटा गया और भक्तिगीत धुनों पर सभी उपस्थित मातृशक्तियों द्वारा भजन, नृत्य आदि किए गए। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम में महिष्मति सर्व ब्राह्मण समाज, बिछिया की अध्यक्ष संगीता गर्ग सहित ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ शशि मिश्रा, मोहनी गर्ग, अरुणा दीक्षित, संध्या पांडे, सुषमा पांडे, आरती उपाध्याय, रतना गर्ग, निशा गर्ग, ममता पांडे, योगिता जोशी, लक्ष्मी भट्ट, रोशनी दुबे, नेहा मिश्रा, उमा मिश्रा, नीता उपाध्याय, नीलू तिवारी, अभिलाषा उपाध्याय, आयुषी मिश्रा, आरती शर्मा, राधिका दुबे, अर्चना पांडे, रानू पांडे, रिया पांडे, रानू मिश्रा, नीता दीक्षित, स्मृति जोशी, रजनी दुबे, अंशिका पांडे, संगीता जोशी, विधि दुबे तथा नगर की समस्त माताएं, बहने, बच्चे एवं अन्य लोग भी शामिल रहे।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »