रेवांचल टाइम्स मण्डला प्रदेश व्यापी आवाहन पर मण्डला जिले के अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिला अध्यक्ष समाजसेवी पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा जारी पत्र क्रमांक/ अतिथि शिक्षक 2026-27/548/549/भोपाल एवं 12 /05/26 को जारी आदेश क्रमांक/अतिथि शिक्षक/2026-27/56 में नए आवेदकों के पंजीयन के लिए भी जिक्र किया गया है। जो कार्यानुभवी अतिथि शिक्षकों के लिए अहितकारी है।
खैरवार ने सरकार पर आरोप लगाया है,कि पहले से ही लाखों आवेदकों का पंजीयन हर वर्ष ऐसे ही कराकर अतिथि शिक्षक जैसे अस्थाई काम के लिए नए-नए युवक-युवती बेरोजगारों की फौज बढ़ाते जा रही है सरकार।
मुख्यमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई है,कि पूर्व में पंजीकृत अतिथि शिक्षकों से पुनः पंजीयन न कराकर आवश्यकता अनुसार सिर्फ योग्यता बढ़वाई जाए। जिससे कि उनको अनावश्यक परेशान न होना पड़े और उनकी सीनियरिटी में कोई प्रभाव न पड़े।
नए आवेदकों का पंजीयन नहीं कराया जाए। पूर्व से ही पंजीकृत परंतु काम से बाहर हुए अनुभवी अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए।इस तरह बार-बार परंतु अतिथि शिक्षकों के लिए कष्टदायक आदेश जारी न करके नियमित और सुनिश्चित रोजगार की दिशा में आदेश जारी किए जाएं।
जिससे कि वर्षों से अपना अमूल्य समय देने वाले अतिथि शिक्षकों को सुनिश्चित रोजगार मिल सके। अतिथि शिक्षकों वापस लेने सरकार विवश हो सके।
