रेवांचल टाइम्स पन्ना
पवई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवई में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग में लगभग 39 वर्षों की उल्लेखनीय सेवाएं देने के उपरांत विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से श्रीमती श्रीवास्तव का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल, अनुशासित कार्यशैली एवं छात्राओं के प्रति उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
अपने उद्बोधन में श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय से जुड़ी यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। विद्यालय के प्राचार्य आर.सी. गुप्ता ने उनके सेवाकाल को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में शिक्षक रघुवीर तिवारी ने समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती श्रीवास्तव के शैक्षणिक योगदान को याद किया। विदाई समारोह के दौरान वातावरण भावुक रहा और उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव का पूरा परिवार उपस्थित रहा। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं समारोह में शामिल हुईं और उन्हें भावभीनी विदाई
