निष्ठा ईमानदारी की शपथ लिए अब वह कमीशन के पीछे भाग रहे।

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स नैनपुर नगर पालिका परिषद नैनपुर ने भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी 20% कमीशन के चक्कर में नगरवासियों के विश्वास को धोखा दे रहे। चंद दिनों पहले बनी वार्ड क्रमांक 9 काली मंदिर के पीछे सीसी सड़क जिसमें दरारें आ गई जिस ठेकेदार और उपयंत्री पर कार्रवाई करने की बजाय ठेकेदार को सड़क पर थूक पॉलिश करने की सलाह दे दी और ठेकेदार ने रोड कटिंग मशीन से इन दरारों के ऊपर मशीन से धारी लाइन बना दी ताकि दरारे ना दिखे धन है नगर पालिका के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आप लोगों का तो पैसे के चक्कर है दीन ईमान इतना गिर गया।

घटिया सड़क निर्माण की जांच करना तो छोड़ो उसे भ्रष्टाचार छुपाने की सलाह दे रहे। अधिकारी को तो सागौन का महाराजा सोफा मिल गया, उपयंत्री ने अपने घर की पीयूपी करवा लिया और बाकी यमदूतों को क्या मिला घटिया निर्माण के एवज में एक दो दिन में खुलासा हो जाएगा।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »