
छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स सूर्यकांत भट्ट
छिंदवाड़ा देहात पुलिस के हाथ चढ़ा बाइक चोर, महंगे शौक पाल रखे थे चोर ने
मध्य खबर, छिंदवाड़ा। देहात पुलिस ने 21 वर्षीय बाइक चोर को हिरासत में लिया है, जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा और आदत से मजबूर होकर फिर चोरी करने लगा। प्रार्थी विशाल पिता रतिराम इवने निवासी घानाउमरी थाना नवेगांव हाल ताजनगर कुकडाजगत थाना देहात जिला छिन्दवाडा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की मोटर साइकिल क्रमांक MP28ZK6635 चोरी गई है।
जो अप. क्र. 62/2026 धारा 303(2), 238 BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति बहुत कम दमों में मोटर सायकिल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है जो देहात पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी ने काराबोह डेम के पास स्थित खंडर में दो मोटर सायकिल चुराकर छुपाना बताया
जो पुलिस द्वारा चोरी गई हीरो कम्पनी की स्पलेंडर मोटर सायकिल क्र. MP28ZK6635 एवं होण्डा साइन मोटर सायकिल क्र. MP28MQ6527 को जप्त कर आरोपी अर्जुन पिता रामदरस कुशवाहा उम्र 21 साल निवासी प्रशन्न बिहार कालोनी झुरें शिवपुरी थाना रावनवाडा जिला छिन्दवाडा को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारशुदा आरोपी अर्जुन कुशवाहा के विरूद्ध चांदामेटा, उमरेठ, रावनवाडा क्षेत्र में है
पूर्व से चोरी के अपराध दर्ज है। जिनमें आरोपी तीन माह पूर्व जेल से जमानत पर छूटा है। छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे व एएसपी आशीष खरे के कुशल मार्गदर्शन में देहात टीआई गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक 779 सौरभ सिंह बघेल, आर. 275 सूरज सिंह चौहान, आर 836 उमेश उइके, आर. 870 पन्नालाल,शेर सिंह, सायबर सेल से प्रआर. 811 नितिन, आर. 842 आदित्य की इस केस में विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई है।
