भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 51 रनों से हार मिली है। इसके साथ ही, 5 मैचों की श्रृंखला अब 1-1 से बराबर हो गई है।
भारत को हाल ही में लगातार 2 टी20 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भारत ने 101 रनों से जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़े : मार्निंग न्यूज – शाह की एक आंख में दुर्योधन और दूसरी में दुशासन – ममता बनर्जी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 101 रनों से एकतरफा अपने नाम किया था तो वहीं दूसरे मैच में अफ्रीकी टीम की शानदार वापसी देखने को मिली।

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच को साउथ अफ्रीका की टीम ने 51 रनों से अपने नाम करने के साथ अब इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर बना दिया, जिसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और वह 19.1 ओवर्स में 162 रन बनाकर सिमट गई।
यह भी पढ़े : मार्निंग न्यूज – शाह की एक आंख में दुर्योधन और दूसरी में दुशासन – ममता बनर्जी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया जब 214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो काफी खराब शुरुआत देखने को मिली, जिसमें शुभमन गिल बिना खाता खोले पहले ही ओवर में लुंगी एनगिडी का शिकार बन गए।- इसके बाद अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में 17 रनों की पारी खेलने के बाद मार्को यान्सन का शिकार बने।
- यहां से सभी को कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 4 गेंदों 5 रन बनाकर आउट हो गए।
- पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने जहां अपने तीन विकेट गंवा दिए थे तो वहीं स्कोर सिर्फ 51 रन हुआ था।
- अक्षर पटेल के रूप में टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट 67 रनों के स्कोर पर गंवाया जो इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। अक्षर ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 21 रनों की पारी खेली।
- यह घरेलू मैदान पर रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी टी20 हार थी।
