पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राता पर्यावरण समिति की पहल, सदस्यों का वन-उदय संस्था द्वारा सम्मान

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मण्डला – दिनाँक 18 जून 2026 को कान्हा टाइगर रिजर्व के टेरीटोरियल जोन में स्थित, ग्राम पर्यावरण समिति, ग्राम पंचायत राता में वन-उदय सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्देश्य समिति के सदस्यों द्वारा अपनी सामुदायिक भूमि से लांटना कमारा नामक एक अतिक्रमणकारी और विदेशी वनस्पति प्रजाति के उन्मूलन और सैंपलिंग कार्य को सफलतापूर्वक करने के उपलक्ष्य में सम्मानित करना था।

राता ग्राम पर्यावरण समिति के सदस्यों ने वन-उदय संस्था के अध्यक्ष सौजन्य श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष सैमसन डेविड के मार्गदर्शन में लैंटाना का क्वांटिफिकेशन व सेंपलिंग का कार्य संपन्न किया था। इस कार्य का उद्देश्य, खराब हो चुकी कृषि और सामुदायिक वन भूमि के पुनरूत्थान हेतु एक बड़े प्रोजेक्ट के शुरुआती शोध कार्य के सम्बंध में है।

इस कार्य में समिति सदस्य पंजू पडवार, प्रदीप अमूले, घनश्याम सल्लाम, खूबचंद मरावी, देवेन्द्र कोटे, योगेश पटले, रामगोपाल, दुर्गेश मरकाम, अशोक पनेरिया, हरिजन और नीलेश पटेल ने अपना अपना श्रमदान दिया और कार्य को संपन्न किया। वन-उदय संस्था ने सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

👁️ 139 views Views
Share This Article
Translate »