शिव पार्वती विवाह,राम जन्म की हुई कथा
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर मुख्य डाकघर के सामने पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर संगीतमयी दिव्य भागवत कथा का आयोजन किया गया है कथा में भगवताचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य नागेंद्र ब्रह्मचारी के मुखार बिन्द से तीसरे दिन भागवत में भगवान भोलेनाथ जी माता पार्वती का विवाह हुआ
, नारायण भगवान राम के रूप में माता कौशल्या की गोद में जन्म लिये आज कथा में चित्रकूट मंदाकिनी गंगा की महिमा जहां अनुसुईया जी के यहां प्रतिदिन शिव जी का अभिषेक होता है ब्रह्मा विष्णु शिव अनुसूइया अत्री जी के आश्रम में पहुंचे सुखदेव जी राजा परीक्षित से बोले लोक मर्यादा का पालन जरूरी है परमात्मा की भक्ति में इतनी शक्ति होती है भक्तों की बात मानते हैं ब्रह्मा चंद्रमा ,विष्णु दत्तात्रेय शिव दुर्वासा के रूप में आए गंगा अवतरण की कथा माता गंगा उद्धार करने के लिए पृथ्वी में आयी गोमती जी की महिमा सहित अनेक कथाओं को ब्रह्मचारी ने बताया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही है सभी भक्तों से आग्रह है कि भागवत कथा में सम्मलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया l
