इबादत का सफर: हाज़ी बनकर लौटे खेल प्रमोटर जावेद खान,

Revanchal
2 Min Read

मक्का-मदीना में मांगी देश की तरक्की की दुआ

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव, प्रख्यात खेल प्रमोटर एवं खेल प्रशिक्षक जनाब जावेद खान मक्का-मदीना की 45 दिवसीय मुकद्दस धार्मिक यात्रा हज सकुशल पूरी कर सपरिवार अपने गृह नगर छिंदवाड़ा लौट आए हैं। उनके आगमन पर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह है।

वतन और जिले की खुशहाली के लिए उठे हाथ
​हाजी जावेद खान ने अपनी इस रूहानी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अल्लाह के फजलो-करम और शुभचिंतकों की दुआओं से उन्हें और उनके परिवार को मक्का-मदीना में जियारत का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि इस पवित्र यात्रा के दौरान उन्होंने विशेष तौर पर अपने मादरे-वतन हिन्दुस्तान और छिंदवाड़ा जिले की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे, तरक्की और सलामती के लिए दुआएं मांगीं।

वैश्विक संस्कृति को करीब से देखने का मिला मौका
​45 दिनों की इस हज यात्रा के दौरान जावेद खान को दुनिया के कोने-कोने से आए लाखों हाजियों से रूबरू होने और विभिन्न देशों की संस्कृतियों को करीब से जानने-समझने का एक अद्भुत अवसर भी प्राप्त हुआ।

हाजी जावेद खान ने संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा​,यह जीवन का सबसे रूहानी और सुकून देने वाला अनुभव था। पवित्र धरती पर अपने देश और जिले की तरक्की के लिए दुआ मांगना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

बैडमिंटन संघ और खेल जगत ने दी मुबारकबाद
​जावेद खान के सकुशल छिंदवाड़ा लौटने पर जिला बैडमिंटन संघ परिवार, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूलों के हार पहनाकर और ‘दिली मुबारकबाद’ पेश कर उनका इस्तकबाल किया। सभी साथियों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

👁️ 32 views Views
Share This Article
Translate »