भाजपा पांढुर्णा की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

Revanchal
3 Min Read

​संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने लिया कार्यों का जायजा, निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का भी किया निरीक्षण

रेवांचल टाइम्स, पांढुर्णा

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की योजना के अनुसार, पांढुर्णा भाजपा कार्यालय में मासिक संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य रूप से उपस्थित नर्मदापुरम संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

​संगठनात्मक कार्यों की हुई समीक्षा
​बैठक की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड एवं जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बनर्जी ने जिले में चल रहे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों और आगामी कार्ययोजनाओं को वरिष्ठ नेताओं के समक्ष साझा किया।

मन की बात’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान
​कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मूल मंत्र दिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा
​”प्रत्येक बूथ को अभेद्य और मजबूत बनाना ही संगठन की असली ताकत है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हर बूथ पर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं।

​निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण और कार्यकर्ता के घर भोजन
​बैठक के समापन के बाद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने पांढुर्णा में बन रहे नवीन भाजपा कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा और काम को समय पर व शीघ्रता से पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
​भाजपा की गौरवशाली रीति-नीति और समरसता की परंपरा का निर्वाह करते हुए डॉ. सोलंकी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता नितिन बेहुने के निवास पर पहुंचकर आत्मीयता के साथ भोजन किया।

सौसर में शक्ति केंद्र की बैठक लेकर छिंदवाड़ा रवाना
​इसके उपरांत डॉ. सोलंकी ने सौसर विधानसभा के सौसर शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक ली, जहां उन्होंने शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात वे शाम को छिंदवाड़ा की बैठक के लिए प्रस्थान कर गए।
​वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में पूर्व राज्यमंत्री नानाभाऊ मोहोड, वरिष्ठ नेता संतोष जैन, मोरेश्वर मर्सकोले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैशाली महाले, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, सौसर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा, हरीश बत्रा, राजेंद्र भक्ते सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁️ 37 views Views
Share This Article
Translate »