दिव्यांग बच्चों को कष्ट से मुक्ति के लिए संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार : बंटी विवेक साहू

Revanchal
52
2 Min Read

सांसद ने दिव्यांग छात्रःछात्राओं को वितरित किए उपकरण

छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स सूर्यकांत भट्ट

छिन्दवाड़ा। भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, शिक्षा और उनके आत्मनिर्भर के लिए निरंतर प्रयासरत है। दिव्यांगजनों के लिए निरंतर शिविरों का आयोजन किए जाना दिव्यांगजनों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिव्यांग बच्चों को कष्ट से मुक्ति के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पित है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने दिव्यांगजनों के लिए विकासखंड स्तरीय उपकरण वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।


इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि दिव्यांग बच्चें हमारी जिम्मेदारी ही नहीं हमारी शक्ति है उनके चेहरे पर आई मुस्कान यह बताती है कि संवेदनशील सरकार और सशक्त नेतृत्व के चलते दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में हमारी सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने विकलांग बच्चों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

उन्होंने 127 दिव्यांगजन बच्चों को विभिन्न उपकरणों का वितरण किया, जिसमें 12 बच्चों को ट्रॉयसाईकल 6 बच्चों को ब्रेल किट, 55 बच्चों को टीएलएम किट, 43 बच्चों को श्रवण यंत्र, 15 बच्चों को कैलीपर्स एवं 9 बच्चों को रो लेटर वितरित किए गए।


कार्यक्रम का संचालन राकेश चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, प्रभुनारायण नेमा, नवीन बारस्कर, ओम चौरसिया, शशांक चन्देल, डॉ. महेन्द्र कुमार, कृष्णा मोरे, अरूण कुमार, जिला शिक्षा केन्द्र के डीपीसी जे.के. एडुपाचे, एपीसी आईडी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, संकेत जैन, भानु कुमार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी असरफ अली, बीआरसी अजय केगत, पूर्व बीआरसी अमित वर्मा, प्र्र्र्र्र्र्र्र्रीतम बैस, एमआरसी अशोक साहू एवं जनशिक्षक, पालकगण और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Share This Article
Translate »