मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर योजनांतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

Revanchal
9
6 Min Read

ग्राम व नगर विकास प्रस्फुटन समितियों का दस्तावेजीकरण व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, नैनपुर! मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला मंडला द्वारा चयनित नैनपुर विकाशखण्ड की सेक्टर 01नैनपुर की नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के द्वारा वर्ष 2025-26 की त्रैमासिक कार्य योजना अंतर्गत सेक्टर में गठित ग्राम व नगर विकास प्रस्फुटन समितियो का दस्तावेजी करण एवं उनका क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 7 से 18 मार्च 2026 की कड़ी में 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को ग्राम पंचायत निवासी के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत महात्मा गांधी की फोटो में तिलक बंदन,पुष्पांजलि कर सूती धागे से माल्यार्पण ग्राम पंचायत निवारी की सरपंच महोदया दीपा बाई मरावी जिला समन्वयक व विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके और प्रशिक्षण के सुभाष बंशकार और संतोष कुमार भाँवरें द्वारा कर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत तिलक बंदन कर किया गया।


प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत में उपस्थित सभी आगंतुकों का परिचय लिया गया एवं नवांकुर संस्था के रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार भाँवरें द्वारा प्रशिक्षण सत्र की रूपरेखा रखी और मंच संचालन सुभाष बंशकार द्वारा जन अभियान परिषद का परिचय देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य वक्ता के रूप में जिला समन्वयक द्वारा चंदन है इस देश की धरती गीत से सत्र की शुरुआत की जिला समन्वयक द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की स्थापना के उद्देश्य, परिषद की विभिन्न कार्ययोजना का उद्देश्य एवं ग्राम विकास प्रस्तुत समिति की गठन का उद्देश्य और ग्राम के लोगों की सहभागिता से ग्राम विकास प्रस्तुत समितियो का समंजस कर ग्राम को कैसे स्वालंबन की ओर हम ले जा सकते हैं और ग्रामीण सहभागिता से हम ग्राम को एक मॉडल और स्वच्छ निर्मल ग्राम व आदर्श ग्राम कैसे बना सकते हैं की पूरी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
*लविकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके द्वारा जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन योजना,नवांकुर योजना,सृजन योजना,दृष्टि योजना और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए परिषद से जुड़कर के कम पढ़े-लिखे लोगों को शिक्षित कर सामाजिक सहभागिता से एक अच्छे नागरिक बनाने हेतु समाज कार्य स्नातक पाठ्यक्रम से जोड़कर हम समाज को एक नई दिशा और पहचान कैसे दिला सकते हैं और सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका हम अपने ग्राम स्तर पर अपने नेतृत्व विकास से ग्राम विकास की नई नींव रख सकते हैं की जानकारी प्रदान की गई।
*रिसोर्स पर्सन सुभाष बंशकार* द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की परिकल्पना ( स्वैच्छिक,सामूहिकता एवं स्वालंबन) की अवधारणा,उद्देश्य पर जानकारी देते हुए बताया कि समाज का समग्र विकास एक सामूहिक प्रयास है। इस अवधारणा को ध्यान में रखते हुए अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं उनको एक मंच में लाने के लिए जन अभियान परिषद को एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रही हैं। परिषद मध्यप्रदेश शासन की 10 विभागों की 22 योजनाओं में सहभागिता कर सरकारी योजनाएं,पर्यावरण एवं जल संरक्षण,सामाजिक सुधार एवं नशा मुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं जन सेवा एवं विभिन्न क्षेत्र में प्रशिक्षण आदि का आयोजन कर हम कैसे एक पुल की भांति कार्य कर सकते हैं जानकारी दी।
द्वितीय रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार भाँवरें द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं का गठन एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी देते हुए हम स्वयंसेवी संगठन का निर्माण और पंजीयन की प्रक्रिया 3 प्रकार से करवा सकते है सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, पब्लिक ट्रस्ट एक्ट, कंपनी अधिनियम आदि में कैसे कर सकते हैं उसकी क्या नियमावली,उद्देश्य,रूपरेखा होगी और संस्थाओं का वित्तीय प्रबंधन,अभिलेख संधारण की विस्तृत जानकारी के साथ निर्धारित शुल्क की जानकारी प्रदान की गई और एक स्वयंसेवी संस्था का मध्यप्रदेश सोसायटी एक्ट अधिनियम 1973 की धारा 44 के अधीन हम कैसे पंजीकरण करवा सकते हैं और एक पंजीकृत समिति का गठन कर आगामी समय में शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ हम कैसे ले सकते हैं उसकी पूरी जानकारी दी गई।
वही प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे ग्राम पंचायत निवारी की सरपंच महोदया दीपा बाई मरावी,सेक्टर की 10 सक्रिय ग्राम विकास एवं 4 नगर विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि एवं सभी ग्रामो से 2-2 नवांकुर सखी नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के से अध्यक्ष मोजेलाल भाँवरें,कार्यक्रम समन्वयक राजकुमार यादव,जिला समन्वयक विकाशखण्ड समन्वयक सीता उइके।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी को प्रमाण पत्र वितरण कर पुलाव स्वल्पाहार व चाय के साथ किया गया। परामर्शदाता/रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार भाँवरें व रिसोर्स पर्सन सुभाष बंशकार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षण में 40 लोगो की सहभागिता रही।

Share This Article
Translate »