वन अमले की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना: विद्युत लाइन की स्पार्किंग से लगी आग पर वन विभाग ने पाया नियंत्रण

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स संवाददाता उमाकांत त्रिपाठी पन्ना

दिनांक 15 मार्च 2026 को रात्रि में दक्षिण पन्ना वनमण्डल के रैपुरा रेंज अंतर्गत पदस्थ परिक्षेत्र सहायक श्रीमती रंजना नागर घुटेही बीट के स्थायी कर्मियों के साथ नियमित रात्रि गश्ती पर निकली हुई थी।

गश्ती के दौरान पन्ना–रैपुरा मुख्य मार्ग के समीप वन क्षेत्र, बीट घुटेही के प्लांटेशन, के पास से गुजर रही 11 केवी उच्च दाब विद्युत लाइन में स्पार्किंग दिखाई दी, जिसके कारण लाइन में आग लग गई थी। स्पार्किंग के चलते नीचे वन क्षेत्र में भी आग फैलने लगी थी, जिससे वन क्षेत्र, वन्यजीव एवं आसपास के क्षेत्र को नुकसान होने की आशंका उत्पन्न हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन अमले ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए स्थानीय लोगों और राहगीरों को सुरक्षित दूरी पर रोककर तत्काल विद्युत विभाग के लाइनमैन से संपर्क किया तथा विद्युत आपूर्ति बंद करवाई।

इसके पश्चात लाइन के नीचे लगी आग को तत्काल बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। बाद में विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत लाइन का आवश्यक मरम्मत कार्य भी पूरा किया।

वन विभाग द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों की त्वरित सहायता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। उनकी तत्परता और समन्वय से संभावित वन हानि, जनहानि तथा वन्यजीवों को होने वाले नुकसान को समय रहते रोका जा सका।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »