मंडला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 116 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले… देखे सूची कौन कहा पहुँचे

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला।
नवागत पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिले के पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन में पदस्थ कुल 116 अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इस बड़े फेरबदल में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है।


जारी आदेश के अनुसार घुघरी थाना प्रभारी निरीक्षक पूजा बघेल को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर प्रकाश चन्द्र सेन को घुघरी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार बम्हनी थाना प्रभारी जय सिंह यादव को उनकी पूर्व पदस्थापना महाराजपुर थाना में भेजा गया है। वहीं सतेन्द्र रघुवंशी को बम्हनी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


मवई थाना प्रभारी प्रताप मरकाम को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। उनकी जगह आरती टेकाम, जो पूर्व में महिला थाना में पदस्थ थीं, को मवई थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं महाराजपुर थाना प्रभारी क्रांति कुमार बम्हे को रक्षित केन्द्र मंडला भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा एवं कार्यकुशलता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग में लंबे समय बाद हुए इस बड़े स्थानांतरण आदेश से विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिल सकती है।


मुख्य बदलाव एक नजर में:
पूजा बघेल – घुघरी से पुलिस लाइन
प्रकाश चन्द्र सेन – नए थाना प्रभारी, घुघरी
जय सिंह यादव – बम्हनी से महाराजपुर
सतेन्द्र रघुवंशी – नए थाना प्रभारी, बम्हनी
प्रताप मरकाम – मवई से पुलिस लाइन
आरती टेकाम – महिला थाना से मवई थाना प्रभारी
क्रांति कुमार बम्हे – महाराजपुर से रक्षित केन्द्र मंडला
जिले में हुए इस व्यापक तबादला आदेश से पुलिस महकमे में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू हो गई है।

👁️ 891 views Views
Share This Article
Translate »