मंडला पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित

Revanchal
35
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला के मार्गदर्शन में दिनांक 18/01/2026 को मंडला जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में यातायात नियमों, हेलमेट उपयोग, नशा मुक्ति, साइबर अपराध एवं महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता* कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्राम लपती (थाना बिछिया क्षेत्र)

ग्राम लपती में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान उपनिरीक्षक प्रवीण मालवीय एवं स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों को दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई।

ग्राम सुनहेरा (चौकी पिंडरई क्षेत्र)महावीर चौक रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं महिला अपराधों के प्रति जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास, कटरा थाना कोतवाली द्वारा यहाँ छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई।

ग्राम पंचायत निवारी थाना नैनपुर

हेलमेट एवं नशा विरोधी अभियान तथा लोकल फॉर वोकल विषय पर आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं सामाजिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

ग्राम चाबी एवं ग्राम खैरी मॉल चौकी चाबी, ग्रामवासियों को
यातायात नियमों का पालन,

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग व् साइबर फ्रॉड से बचाव,
सभी प्रकार के नशे से मुक्त रहने
के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

Share This Article
Translate »