एसडीपीआई के 18वें स्थापना दिवस पर “भारतीय लोकतंत्र के मूल्य और सामाजिक न्याय” विषय पर परिचर्चा आयोजित
भोपाल। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) मध्यप्रदेश इकाई द्वारा पार्टी के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में “भारतीय लोकतंत्र के मूल्य और सामाजिक न्याय” विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
परिचर्चा को एसडीपीआई मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विद्याराज मालवीय तथा प्रदेश प्रभारी, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मुईद हाश्मी ने विशेष रूप से संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्री विदयराज मालवीय ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की नींव न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है, लेकिन वर्तमान समय में लोकतांत्रिक मूल्यों के समक्ष अनेक चुनौतियां और खतरे उत्पन्न हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता, जातिवाद, भ्रष्टाचार, अशिक्षा, आर्थिक असमानता, राजनीति का अपराधीकरण, धनबल और बाहुबल का प्रभाव, फर्जी समाचारों का प्रसार, असहिष्णुता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति उदासीनता लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।
प्रदेश प्रभारी श्री मुईद हाश्मी ने इस बात पर जोर दिया कि धर्म, जाति और संकीर्ण हितों से ऊपर उठकर संविधान के मूल आदर्शों को अपनाना समय की आवश्यकता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नागरिक जागरूकता, सामाजिक सद्भाव, पारदर्शिता और सक्रिय जनभागीदारी को बढ़ावा देना होगा। साथ ही सामाजिक न्याय को सुनिश्चित किए बिना लोकतंत्र को सशक्त नहीं बनाया जा सकता।परिचर्चा में श्री भंते नागतस्यजी (अध्यक्षमध्यप्रदेशभिक्षुमहासंघ),बसपा नेता ब्रजेश आर्य ,बेरोजगार सेना के संतोष कमल, डेमोक्रेटिक पार्टी के इंजीनियर अजय किरार,अंबेडकर होस्टल अध्यक्ष लवकुश ,भास्कर गायकवाड़,ओ.पी बरसाना, फरहाना रिज़वान, एडवोकेट रघुवीर कीर, लालसिंह मालवीय (सेवानिवृत हेड मास्टर)
अतिथियों का स्वागत प्रदेश सचिव मो. आदिल खान ,इंदौर जिला अध्यक्ष जमील अब्बासी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर मुमताज़ कुरैशी,भोपाल जिला अध्यक्ष बादशाह खान ने किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव इरफानुलहक अंसारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रदेश सचिव सलीम अंसारी ने किया।
भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक मूल्यों का पालन और सामाजिक न्याय आवश्यक : एसडीपीआई
👁️ 7 views Views
