मंडला पुलिस की सख़्त कार्रवाई – अमानक साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई

Revanchal
21
1 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में यातायात थाना मंडला द्वारा शहर में अमानक साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगाकर तेज शोर करने वाले दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर एवं अनधिकृत प्रेशर हॉर्न लगाकर आमजन को परेशान करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ऐसे वाहनों को ज़ब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ संबंधित वाहन चालकों पर ₹ 30,000/- जुर्माना अधिरोपित कराया गया। साथ ही वाहनों में लगे अमानक साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न भी ज़ब्त किए गए।

CCTV के माध्यम से चिन्हित किए जा रहे वाहन

वही यातायात पुलिस द्वारा शहर में अनधिकृत हॉर्न एवं साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहनों को CCTV कैमरा के माध्यम से पहचान एवं चिन्हित कर उनके वाहन नंबर प्राप्त किए जा रहे हैं तथा संबंधित चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Translate »