स्वच्छ सौसर, सुंदर सौसर” की सार्थक पहल भाईदूज और जन्मदिन पर हुआ वृहद पौधारोपण

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read
Meaningful initiative of "Clean Sausar, Beautiful Sausar"; massive tree plantation took place on Bhaidooj and birthday

नवांकुर संस्था ‘युथ ऑफ सौसर असोसिएशन’ के संस्थापक सदस्य युथ ऑफ सौसर असोसिएशन’र पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रेवांचल टाइम्स ​सौसर
स्वच्छ और हरे-भरे सौसर नगर के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए, सामाजिक नवांकुर संस्था ‘युथ ऑफ सौसर असोसिएशन’ ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के साथ मिलकर भाईदूज पर्व और संस्था के संस्थापक सदस्य सचिव, सामाजिक कार्यों में अग्रणी गोपाल कोठे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वृहद पौधारोपण का आयोजन किया।
​मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सौसर विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे और वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे के मार्गदर्शन में यह सार्थक पहल सौसर नगर के दो महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई।

​दो स्थानों पर हरियाली की सौगात

​वार्ड नंबर 14 के मोक्षधाम में आम और करंजी के पौधों का रोपण किया गया।
​कडु कॉलोनी (वार्ड नंबर 10 एवं 11) में पारिजात और जासवंत के पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र में हरियाली और सुंदरता बढ़ेगी।
​पौधारोपण कार्यक्रम में युथ ऑफ सौसर असोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर, पूर्व सैनिक प्रदीप कलसकर, शिक्षक सुरेश ठाकरे, मदन चावके, दिनेश पाटिल, वार्ड के नागरिक विवेक जी वाडेकर, हेमंत हिवरकर, यशवंत वानखड़े, और डीजे संचालक फिरोज भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Meaningful initiative of "Clean Sausar, Beautiful Sausar"; massive tree plantation took place on Bhaidooj and birthday
Meaningful initiative of “Clean Sausar, Beautiful Sausar”; massive tree plantation took place on Bhaidooj and birthday

​पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

सामाजिक नवांकुर संस्था ‘युथ ऑफ सौसर असोसिएशन’ ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई। संस्था लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में ‘स्वच्छ सौसर, सुंदर सौसर’ के सार्थक प्रयास कर रही है और नगर को हरा-भरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल दर्शाती है कि सामाजिक सरोकार और व्यक्तिगत उत्सव को जोड़कर किस प्रकार एक बड़ा और सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »