उचित मूल्य दुकानो के सेल्समैन नहीं दे रहे मिड डे मील की राशन सामग्री
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मध्यान भोजन कार्यक्रम बेहद लापरवाही पूर्वक संचालित किया जा रहा है समय पर राशि और राशन दोनों प्रदान नहीं की जा रही हैं ।
राशन देने में भी गोलमाल किए जाने की आशंका नागरिकों को लग रही है कौन-कौन से माह का राशन दिया जा रहा है और कौन-कौन से माह का राशन नहीं दिया जा रहा है इस संबंध में सही जांच पड़ताल नहीं की जा रही है जानकारी मिली है कि अप्रैल 2026 का राशन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पहुंच तो गया है,
लेकिन मशीन में नहीं दिख रहा है जिसकी वजह से सेल्समैन मिड डे मील की राशन सामग्री नहीं दे रहे हैं नागरिकों की मांग है कि तत्काल इस विषय पर परिणामकारी कार्यवाही की जावे!
