रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के थाना बिछिया में दिनांक 12/10/2025 को बिछिया तहसील के घुटास सीएम राइज स्कूल, कन्या शिक्षा परिसर पड़रिया, एकलव्य स्कूल सिझौरा में मंडला पुलिस विभाग द्वारा विद्यालय में पढ़ रही बच्चियों को जागरूक करने के लिए मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला के द्वारा साइबर अपराध और महिला संबंधी अपराध और उससे बचाव की जानकारी दी गई और बच्चियों से संवाद किया गया । बच्चियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय से विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए और उसका जवाब बड़े ही सौम्य भाव से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया । साइबर अवेयरनेस और बच्चियों को जागरूक करने के लिए महिला थाना प्रभारी आरती धुर्वे जी द्वारा भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी भी इस कार्यक्रम में दी गई ।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विद्यालय में NCC आदि से जुड़े छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया ।इस कार्यक्रम के उपरांत कन्या शिक्षा परिसर में पुलिस अधीक्षक महोदय सहित सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया उसके बाद बड़े ही सहज भाव से उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों के द्वारा विद्यालय की बच्चियों के साथ बैठकर भोजन किया । मुस्कान कार्यक्रम के तहत तीन विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया एवं प्रत्येक विद्यालय स्टाफ और छात्र छात्राओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया ।
