किसान पर झूठा केस लादने की तैयारी

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read
Preparations to file a false case against the farmer

रेवाँचल टाईम्स – मण्डला, जिले के विकास खंड नैनपुर की ग्राम पंचायत जैदेपुर के समाजिक कार्यकर्ता भुवनलाल सिंगौर ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।

योजनाओं की जानकारी के लिए वे अक्सर कार्यालय जाया करते हैं। किसान होने के नाते वे कृषि संंबंधी जानकारी के अनुसार कार्यालय में पदस्थ शाखा प्रभारियों से मुलाकात करते हैं और योजनाओं की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को अवगत कराते हैं लेकिन यहां पदस्थ कुछ कर्मचारी उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार करते आ रहे हैं।

आरोप है कि कार्यालय में पदस्थ रंजीत यादव नामक व्यक्ति के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। जिसकी शिकायत उनके द्वारा कलेक्टर से की गई थी जिससे उपसंचालक कृषि श्री झरिया नाराज हो गए और वे पीडि़त को फंसाने के उपाय खोज रहे हैं। मोबाइल फोन पर चर्चा के दौरान उपसंचालक ने पीडि़त से कहा कि तुम्हारी शिकायत महिला थाने में कराई जा रही है पीडि़त का कहना है कि इस कार्यालय में कैमरे लगे हुए है जिनकी जांच से सब स्पष्ट हो जाएगा अधिकारी कार्यालय में नियमित नही बैठते हैं और कुछ कर्मचारी किसानों के साथ दुरूव्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में किसान नेताओं से मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि कृषि कार्यालय में कोई भी योजनाओं की जानकारी किसानों को सहजता से नही मिल पाती है यहां पर मनमर्जी का आलम चल रहा है जिससे किसानों में रोष है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »