प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव का सांसद सहित अन्य अतिथियों ने किया भव्य आगाज
शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट और रोमांचित रोप स्कीपिंग का किया प्रदर्शन
सांसद खेल महोत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से देश और प्रदेश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस सांसद खेल महोत्सव में छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा के खिलाड़ी प्रतिभागिता देते हुये अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुये राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करे। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा के पुलिस ग्राउण्ड में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहीं।
इस अवसर पर सांसद साहू ने कहा कि छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले के 1 लाख 75 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराकर एक रिकार्ड कायम किया है। हम पंजीयन के मामले में मध्यप्रदेश और भारतवर्ष में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है। हमनें जिस तरह पंजीयन में रिकार्ड कायम किया है, ठीक उसी तरह अब खेलों के प्रदर्शन में भी हमें रिकार्ड कायम करते हुये प्रदेश और देश में जिले का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में फिट एवं खेलों इंडिया के माध्यम से जहॉ देश भर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है वहीं छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले में सर्वाधिक 32 खेलों का आयोजन हो रहा है।
सांसद साहू ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को खेलने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। सांसद साहू ने इस अवसर पर जहॉ सांसद खेल महोत्सव को दोनों जिलो में विधिवत शुरू करने की घोषणा की वही सांसद खेल महोत्सव लिखा हुआ बलून शुभांकर को आसमान में उड़ाया एवं हर्ष स्वरूप आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम को महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ खिलाड़ी एस.आई.खान एवं के.आर. तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश चौरसिया व जावेद खान एवं आभार प्रदर्शन परमजीत विज ने किया।
आकर्षक मार्च पास्ट और रोमांचित रोप स्कीपिंग का किया प्रदर्शन
सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न शासकीय एवं प्राईवेट स्कूलां के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व करते हुये आकर्षक मार्च पास्ट निकाला। मार्च पास्ट की अगवानी पी.एम.श्री.एम.एल.बी. स्कूल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी छात्राआें के द्वारा ध्वजवाहिनी लेकर की गई। इस दौरान पुलिस विभाग के बैंड ने आकर्षक धुनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राष्ट्र गीत का भी गान हुआ। जिला रोप स्कीपिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने आकर्षक रोप स्कीपिंग का प्रदर्शन करते हुये कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और लोगों को रोमांचित किया।

सांसद ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा मॉं तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा की 38 बालिकाओं का चयन करते हुये उन्हें अंतराष्ट्रीय सीमा भारत-पाक बार्डर जेसलमेर में सैन्य गतिविधियों को जानने के लिए भेजा हुआ था। सभी बालिकाएं अपने-अपने घर से जल लेकर जेलसलमेर गई थी। उन्होंने यह जल वहां अर्पित किया था। उन्होंने लोंगेवाला में स्थित तानोत माता मंदिर मे भी माथा टेका था। यह सभी 38 बालिकाएं अपने साथ बार्डर की मिट्टी लेकर आई थी जिसे उन्होंने सांसद को सौंपा। सांसद साहू ने यह मिट्टी शहीद अमित ठेंगे स्मारक में अर्पित की। सांसद ने सभी बालिकाओं को मैडल पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद साहू ने खेलो इंडिया स्मार्ट सेंटर के 40 फुटबॉल खिलाड़ियों को किट प्रदान कर उनका भी सम्मान किया।

सांसद ने वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिया सम्मान
छिन्दवाड़ा में यह पहला अवसर था जब किसी सांसद ने जिले के वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मंच देते हुये उनका सम्मान किया है। सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विश्वामित्र अवार्डी के आर. तिवारी, वरिष्ठ खिलाड़ी व सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकरी एस.आई. खान एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुराग श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंग ठाकुर को मंच प्रदान करते हुये उनका सम्मान किया। सांसद ने कार्यक्रम में दीप प्रज्जवल से लेकर कार्यक्रम के शुभारंभ तक वरिष्ठ खिलाड़ियों को महत्व दिया।
शुभारंभ कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित हुये सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर विक्रम अहके, विश्वामित्र अवार्डी के आर. तिवारी, वरिष्ठ खिलाड़ी व सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकरी एस.आई. खान एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेन्द्र सिंग ठाकुर, डी.ई.ओ. पी.एल. मेश्राम, डी.एस.ओ. के.के. चौरसिया, प्रताप इवनाती, बी.ई.ओ. अशरफ अलि, विनीता नेटी, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, मदन राय, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत विज, जागेन्द्र अल्डक, रूपेश महोबे, गरीमा दामोदर, चन्द्रभान देवरे, पंडितराम शर्मा, बलराम साहू, अलकेश लाम्बा, अंकित सोलंकी, श्रेय जैन, अनुराग श्रीवास्तव, विक्रांत यादव, पूरन राजलानी, कुंदन मिगलानी, अनुज मल्होत्रा, राजकुमार बघेल, संदीप मालवी, पंकज पाटनी, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, दीपक राज जैन, विनोद पाल, इमाम बक्श, अनुराधा पवार, नीपुर पवार, मीना दुबे, वन्दना विश्वकर्मा, भारती जैन, आशा लता माहुले सहित अन्य खेल संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न स्कूलों से आये शिक्षक व शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में खिलाड़ी व विद्यार्थी उपस्थित थे।
