प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण, भोजन की परखी गुणवत्ता

Revanchal
1 Min Read

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चन्द्र सक्सेना द्वारा शुक्रवार को जिला जेल पन्ना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान जेल किचिन में भोजन व्यवस्था सहित बंदियों के उपयोग के खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता तथा बैरक, जेल अस्पताल, व्हीसी कक्ष व कियोस्क, मुलाकात एवं उद्यमिता कक्ष इत्यादि का पृथक-पृथक निरीक्षण कर स्वच्छता और हाइजीन की सूक्ष्म जानकारी ली गई। बंदियों के भोजन की गुणवत्ता भी परखी।


प्रधान जिला न्यायाधीश ने सभी बंदियों से मुक्त चर्चा कर समस्याओं और प्रकरणों के बारे में पूछा तथा बंदियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। उचित मामलों में न्यायालय और प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय में अपील के लिए निःशुल्क निर्णय प्रति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही यूटीआरसी द्वारा अनुशंसित बंदियों के जमानत व रिहाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कमियों में सुधार के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव राजकुमार गौड़ भी उपस्थित रहे।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »