ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन

Revanchal
1 Min Read

भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमरिया द्वारा मोहन्द्रा बस स्टैंड चौराहे पर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से आमजन एवं यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत मोहन्द्रा के पूर्व सरपंच एवं जनपद पंचायत पवई के पूर्व उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पारथ लाल चौरसिया ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्य लोगों को राहत देने के साथ मानव सेवा का संदेश भी देते हैं। उद्घाटन के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शीतल पेयजल वितरित किया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चौरसिया सहित विजय बहरे, आयुष अग्रवाल, पंकज सेन, कुद्दू रैकवार, अंतिम जैन एवं मुकेश जान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »