रेवांचल टाइम्स पवई। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत कथा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा स्थल पहुंचीं, जहां विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर धागा बांधा गया। महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत की कथा सुनाई गई, जिसमें माता सावित्री के तप, समर्पण और सत्यवान के प्राण बचाने की कथा का वर्णन किया गया।
इस दौरान महिलाओं ने फल, फूल और पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से कथा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। धार्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
