विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी होंगे शामिल
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज से छिंदवाड़ा और मण्डला जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सिंह बुधवार शाम 5:00 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा नर्मदापुरम-बैतूल होते हुए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 10:00 बजे छिंदवाड़ा पहुँचकर विश्राम करेंगे।
बैठकों का दौर और विकास की समीक्षा
गुरुवार, 7 मई को मंत्री सिंह सुबह 10:00 बजे सर्किट हाउस में भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके पश्चात, सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें जिले की निर्माणाधीन सड़कों और अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा की जाएगी। दोपहर 1:00 बजे वे भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पहुँचेंगे।
मण्डला में आशीर्वाद समारोह में होंगे शामिल
छिंदवाड़ा के कार्यक्रमों के बाद, मंत्री दोपहर 1:30 बजे सड़क मार्ग चौरई-सिवनी-नैनपुर से मण्डला के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे मण्डला पहुँचकर वे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री के आशीर्वाद समारोह जेवरा रिपटा स्थित निवास में सम्मिलित होंगे।
