रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, जबलपुर

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read
Rani Durgavati University Non-Teaching Employees Union, Jabalpur

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, जबलपुर

दिनांक: 09 सितम्बर, 2025.

प्रेस विज्ञप्ति

विश्वविद्यालय का काम ठप, कर्मचारी अपनी मांगों पर अडे़
कार्य का बहिष्कार प्रशासन के लिये बना सिरदर्द

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और पेंशनर्स द्वारा अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा कार्य का बहिष्कार आंदोलन अनवरत् जारी है। आंदोलन के दूसरे दिन भी मुख्य प्रशासनिक भवन के लगभग सभी कार्यालयों के ताले तक नहीं खुले। आक्रोशित कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और ऑडिट शाखा के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि प्रशासन और ऑडिट शाखा के अड़ियल रवैये के चलते वृद्ध और बीमार पेश्ंानर्स के जीवन-यापन पर संकट की स्थिति है, इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों के इस आंदोलन में विश्वविद्यालय के पेंशनर्स का भी समर्थन है। कार्य के बहिष्कार के फलस्वरूप जहाँ एक और परीक्षा विभाग में अपने काम से सुदूर क्षेत्रों से आये छात्र परेशान होते दिखाई दिये, वहीं गोपनीय शाखा सहित पूरे विश्वविद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। देखने वाली बात यह है कि प्रशासन किस प्रकार कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण कर कर्मचारियों को मनाने में सफल होता है। बहरहाल कर्मचारियों के इस आंदोलन का जल्दी निपटारा होता दिखाई नहीं दे रहा है। कर्मचारियों और पेश्ंानर्स की सभा को आज आर सी सोनी, शिवाकांत मिश्रा, श्याम बिड़ला ने संबोधित करते हुए आंदोलन को बल दिया। कर्मचारी संघ के प्रेम प्रकाश पुरोहित, बीरेन्द्र तिवारी, श्रीष दुबे, मोतीलाल द्विवेदी, बैसाखू, रामसजीवन सोंधिया, राजेन्द्र कनौजिया, रोहित आर्या, गणेश उनेहा सहित भारी मात्रा में कर्मचारियों और पेंशनर्स की उपस्थिति रही।

प्रांतीय पदाधिकारी भी होंगे शामिल

पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय ने बताया कि कल प्रांतीय पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष एच पी उरमलिया और सदस्य शेषमणि पाण्डेय आंदोलन के समर्थन में उपस्थित रहेंगे!

राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल
     महासचिव

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »