दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के नैनपुर निवासी राशिद खान आज एक ऐसे युवा समाजसेवी के रूप में उभरकर सामने आए हैं, जिनकी पहचान किसी एक वर्ग नहीं बल्कि सर्वसमाज के हितैषी के रूप में बन चुकी है। वर्तमान में वे मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं और मानवाधिकारों से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
राशिद खान का निवास स्थान नैनपुर आज आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों से लोग बड़ी संख्या में उनसे मिलने पहुँचते हैं और वे हर व्यक्ति की मदद निस्वार्थ एवं निशुल्क भाव से करते हैं।
शिक्षा और संघर्ष
उन्होंने वर्ष 2007 में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया तथा वर्ष 2010 में चाणक्य यूनिवर्सिटी में रहकर सिविल सेवा की तैयारी की। मुखर्जी नगर में रहकर अध्ययन करने के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था और कानून से जुड़ी गहरी समझ विकसित की, जिसका लाभ आज वे आमजन की समस्याओं के समाधान में दे रहे हैं।
साधारण परिवार, उच्च सोच
वे एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता भारतीय रेलवे में 32 वर्ष की सेवा देने के बाद जूनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए। ईमानदारी और साफ छवि की यही विरासत राशिद खान के व्यक्तित्व में भी दिखाई देती है।
सर्वधर्म समभाव की सोच
राशिद खान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे हिंदू–मुस्लिम की राजनीति से दूर रहकर सिर्फ इंसानियत की सेवा को अपना लक्ष्य मानते हैं। उनके संपर्क क्षेत्र में नैनपुर के सभी समुदायों के लोग हैं और मंडला व केवलारी विधानसभा के साथ-साथ सिवनी जिले में भी उनके हजारों समर्थक हैं। उन्होंने सिवनी क्षेत्र के लगभग 500 युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ा है।
15 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव
पिछले करीब 15 वर्षों से वे भोपाल स्थित मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, एंटी करप्शन ब्यूरो, लोकायुक्त सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों से जुड़े रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कराते आ रहे हैं। वर्तमान में वे 15 दिन भोपाल और 15 दिन अपने गृह जिले में रहकर जनसेवा का कार्य करते हैं।
मानवाधिकारों के लिए सतत सक्रिय
मानवाधिकारों के हनन के मामलों में उनकी सक्रियता और निष्पक्ष कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मानवाधिकार परिषद में जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इस संगठन में जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सिंह बघेल कानूनी सलाहकार एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में जुड़े हैं।
बढ़ती लोकप्रियता
अच्छे कार्यों के कारण वे तेजी से जन-जन के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। समाज में कुछ लोगों को उनकी बढ़ती स्वीकार्यता से असहजता भले हो, लेकिन आमजन के बीच उनकी छवि एक ईमानदार, संघर्षशील और मददगार समाजसेवी की है।
शुभकामनाएँ
हम राशिद खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं कि वे इसी तरह निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हुए जरूरतमंदों को न्याय दिलाते रहें और मानवता की राह पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।
उभरता हुआ नाम – राशिद खान: मानव सेवा ही जिनका लक्ष्य
