शोकाकुल यादव परिवार को ढांढस बंधाने पहुँचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी

Revanchal
2 Min Read

​स्व. सालिगराम यादव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि बताया समाज के लिए अपूरणीय क्षति

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव के पूज्य पिता एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय सालिगराम यादव के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु भाजपा नेताओं और प्रबुद्धजनों का उनके निवास पहुँचने का सिलसिला अनवरत जारी है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी ने छिंदवाड़ा स्थित डॉ. यादव के निवास पहुँचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

​पुष्पांजलि अर्पित कर दी विदाई
संदीप रघुवंशी ने स्वर्गीय सालिगराम यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने डॉ. शेषराव यादव एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।

​प्रेरणादायी था व्यक्तित्व रघुवंशी
शोक संतृप्त परिवार को संबल प्रदान करते हुए संदीप रघुवंशी ने कहा
स्वर्गीय सालिगराम यादव जी का निधन केवल यादव परिवार की नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका सरल, सौम्य स्वभाव और सेवाभावी व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगा।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और नैतिक मूल्यों को समर्पित कर दिया।
रघुवंशी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और डॉ. शेषराव यादव सहित समस्त शोक संतृप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »