रेवांचल टाइम्स जुन्नारदेव
मेहरा डेहरिया समाज समिती भोपाल से संयोजक ब्रजेश वट, प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शोभा विसन्द्रे, अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनीता बम्हनीय की अनुशंसा से जुन्नारदेव के समर्पित और कर्मठ समाजसेवी संजय डेहरिया को मध्यप्रदेश मेहरा डेहरिया समाज द्वारा प्रदेश प्रवक्ता के गरिमामय पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जुन्नारदेव सहित पूरे प्रदेश भर के सामाजिक बंधुओं में हर्ष का माहौल है।
अनुभव और निष्ठा का सम्मान
संजय डेहरिया लंबे समय से समाज की सेवा में अग्रणी रहे हैं। वे इससे पूर्व जिला समिति में दो बार जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं। अपनी कार्यशैली, स्पष्टवादिता और संगठन को मजबूती प्रदान करने की क्षमता के चलते समाज के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
समाज में खुशी की लहर
उनकी नियुक्ति पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि संजय डेहरिया का जमीनी जुड़ाव और उनकी ओजस्वी वाणी समाज के विचारों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने में सहायक सिद्ध होगी। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण को देखते हुए यह पद उन्हें उनकी मेहनत का प्रतिफल मिला है।
सजंय की इस नियुक्ति पर बधाई प्रेषित करने वालो में लोकेश डेहरिया जिला अध्यक्ष, गोपाल डेहरिया अतिरिक्त जिला अध्यक्ष, शिव नारायण डेहरिया पूर्व जिला अध्यक्ष, ललित डेहरिया जिला उपाध्यक्ष, दिनेश डेहरिया, सारिका डेहरिया अतिरिक्त अध्यक्ष जिला महिला प्रकोष्ठ ,,रैना हारले जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ,दरोगी डेहरिया, रामबालक डेहरिया,देवचंद डेहरिया, सचिन डेहरिया,चन्द्रसिंह बिहारे, सुरेश डेहरिया, विनोद डेहरिया,दीपक बछलिया आदि
