वनांचल ग्राम चांडा में विशेष आधार एवं समग्र आईडी शिविर, 39 बच्चों के बने नए आधार

Revanchal
43
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स- बजाग, कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामबाबू देवांगन के निर्देशन में आकांक्षी विकासखंड बजाग के सुदूर वनग्राम चांडा में विशेष आधार एवं समग्र आईडी शिविर का आयोजन किया गया। ‘संपूर्णता अभियान: मेरा सेक्टर सबसे बेहतर’ के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र में निवासरत बैगा परिवारों एवं उनके बच्चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ना रहा।


दुर्गम क्षेत्र में सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक तथा ई-गवर्नेंस की संयुक्त टीम ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग किए जाने से अभियान के विभिन्न मानकों की पूर्ति में उल्लेखनीय सफलता मिली।

शिविर की प्रमुख उपलब्धियां —
39 बैगा बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें शिक्षा, पोषण एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा।
10 ग्रामीणों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट किए गए, जिससे उनकी डिजिटल पहचान और सेवाओं तक पहुंच सशक्त हुई।
3 नए समग्र आईडी बनाए गए तथा 7 हितग्राहियों का e-KYC पूर्ण किया गया।


इस पहल से न केवल शासन के आंकड़ों में सुधार होगा, बल्कि विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस घर-पहुँच सेवा और संवेदनशील पहल की सराहना की

Share This Article
Translate »