पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा घुघरी, बिछिया एवं महाराजपुर कोतवाली थानों का निरीक्षण, माइक्रोबीट जागरूकता अभियान की समीक्षा

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में संचालित माइक्रोबीट सिस्टम के अंतर्गत चल रहे जन-जागरूकता अभियानों की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा थाना घुघरी, थाना बिछिया एवं कोतवाली महाराजपुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा माइक्रोबीट अधिकारियों द्वारा पुलिस चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनमें आम नागरिकों को निम्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है—

हेलमेट एवं यातायात नियमों का पालन, साइबर अपराध से बचाव
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण
नशा मुक्ति एवं सामाजिक अपराधों की रोकथाम आदि।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा माइक्रोबीट अधिकारियों से उनके मैदानी अनुभव जाने गए तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को अभियान को गंभीरता से पूर्ण करने एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा थाना बिछिया क्षेत्र के घुटास तिराहा में आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने हेतु हेलमेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर—
एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी,
थाना प्रभारी बिछिया,
एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »