धोनी का फैन निकला दूल्हा

दुल्हन ने पढ़ा एग्रीमेंट, धोनी का फैन निकला दूल्हा, फेरों से पहले रखी अजीब शर्त, सुनकर लोटपोट हुए गेस्ट

धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक कट्टर फैन दूल्हे, ध्रुव मजेठिया ने अपनी शादी में फेरों से पहले दुल्हन के सामने एक मजेदार “मैच कॉन्ट्रैक्ट” (समझौता) रखा, जिसे दुल्हन ने मंडप में पढ़ा। इस अनोखे एग्रीमेंट को सुनकर शादी में आए मेहमान हंसते-हंसते लोटपोट हो गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

यह भी पढ़े: चुनाव आयोग (ECI) आज 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रगति की समीक्षा बैठक

शादियों में कई वचन लिए जाते हैं, लेकिन इस दूल्हे ने सात फेरों से पहले ऐसा अनोखा “कॉन्ट्रैक्ट” रख दिया कि इंटरनेट भी हंसते-हंसते लोटपोट हो गया. एक कट्टर MS धोनी और CSK फैन दूल्हे ने मांडप में अपनी दुल्हन से जीवनभर CSK और RCB के मैच देखने की लिखित अनुमति ले ली, वो भी एक मज़ेदार एग्रीमेंट के ज़रिए! दुल्हन ने इसे ज़ोर से पढ़ा मेहमान के सामने पढ़ा और सभी लोटपोट हो गए.

एग्रीमेंट की शर्तें

दुल्हन, आशिमा ने मंडप में दूल्हे द्वारा तैयार किया गया यह खास एग्रीमेंट जोर से पढ़ा। इस “धोनी-सीएसके मैच कॉन्ट्रैक्ट” में मुख्य रूप से दूल्हे के क्रिकेट प्रेम से जुड़ी शर्तें थीं: 

यह भी पढ़े: चुनाव आयोग (ECI) आज 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रगति की समीक्षा बैठक

मैच देखने की आजीवन अनुमति:

एग्रीमेंट में यह गारंटी दी गई थी कि दूल्हे को CSK और RCB के सभी मैच देखने के लिए जीवनभर की अनुमति होगी।

अनुबंध का उल्लंघन:

इसमें चेतावनी भी शामिल थी कि शादी के बाद मैच देखने की यात्रा की अनुमति को रद्द करना “अनुबंध का उल्लंघन” माना जाएगा।

यह भी पढ़े: चुनाव आयोग (ECI) आज 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रगति की समीक्षा बैठक

फैन होने का जिक्र:

दूल्हे ने मजाक में एग्रीमेंट पर दस्तखत करते हुए खुद को “एक समर्पित धोनी और सीएसके फैन और थोड़ा डरा हुआ दूल्हा” बताया। 

जैसे ही दुल्हन ने ये शर्तें पढ़ीं, मेहमानों ने तालियां बजाकर और हंसकर इस जोड़े के लिए खुशी जाहिर की। यह मजेदार पल अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

Share This Article
Translate »