नवीन कलेक्ट्रेट भवन को लेकर कलेक्टर ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों से बचने की अपील

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, 9 फरवरी 2026 जिले में नवीन कलेक्ट्रेट भवन निर्माण को लेकर चल रही चर्चाओं पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट की। जिला योजना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग की भूमि पर कलेक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए स्थान चयन का प्रकरण माननीय हाईकोर्ट जबलपुर में विचाराधीन है।

संबंधित मामले में आज की पेशी, माननीय न्यायाधीश के दिल्ली में होने के कारण आगे बढ़ गई है।


कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा वर्तमान कलेक्ट्रेट परिसर में ही नवीन कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत जी-4/जी-5 श्रेणी के आधुनिक कलेक्ट्रेट का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। प्रेसवार्ता के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »