एक साल में ही उखड़ गई नगर पालिका की सड़क-निकल रही गिट्टी, उड़ रहे धूल के गुबार

Revanchal
2 Min Read

वार्ड 17 में 6 लाख की सड़क बनी भ्रष्टाचार की मिसाल

रेवांचल टाइम्स जुन्नारदेव
नगर पालिका की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य का एक और मामला सामने आया है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 में यासीन के घर से लख्खी के घर तक बनाई गई सीमेंट-कांक्रीट सड़क महज एक साल के भीतर ही उखड़ने लगी है।

सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसमें से गिट्टी बाहर निकल रही है और सीमेंट व रेत धूल बनकर उड़ रही है,स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 6 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क शुरुआत से ही गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही थी।कि सड़क जगह-जगह उखड़ गई है धूल के गुबार उड़ रहे हैं

मामले को लेकर जब नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। सड़क निर्माण में यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही ठेकेदार का फाइनल भुगतान रोका जाएगा और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

अब सवाल यह है कि नगर पालिका द्वारा किए गए निर्माण कार्यों की नियमित जांच क्यों नहीं की जाती, जिससे जनता के पैसों का इस तरह दुरुपयोग रोका जा सके। दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए ।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »