रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
11 जनवरी 2025 को चौरसिया समाज भवन में समाज के अध्यक्ष पद को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पूर्व पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रकाश चौरसिया ने की।

इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई और आपसी सहमति बनाई गई। सर्वसम्मति से धर्मेंद्र चौरसिया (पिता स्वर्गीय राजकुमार चौरसिया) का कार्यकाल 3 वर्षों के लिए बढ़ाते हुए उन्हें पुनः चौरसिया समाज का अध्यक्ष चुना गया।
इस निर्णय में पूर्व वरिष्ठ सामाजिकजन उमाशंकर चौरसिया, रामेश्वर चौरसिया, ईश्वरीय चौरसिया, दुर्गा चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित दिलीप चौरसिया, मदन चौरसिया सहित अनेक समाजबंधुओं ने समर्थन दिया।
बैठक में राजेश चौरसिया, ओमी चौरसिया, विवेकानंद चौरसिया, बबलू चौरसिया, विनोद चौरसिया, अमित चौरसिया, देवा चौरसिया, अजय चौरसिया, सुशील चौरसिया, ललित चौरसिया, अखिल चौरसिया, अशोक चौरसिया, नितिन चौरसिया, नवीन चौरसिया, राकेश चौरसिया, परशु चौरसिया, नोखे लाल चौरसिया, अरुण चौरसिया, मनोज चौरसिया, राजीव चौरसिया, रिक्की चौरसिया, शशिकांत चौरसिया, देवस चौरसिया, शैलेंद्र चौरसिया, दीपक, नीतेश, पिंटू चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, श्याम चौरसिया, गिरीश चौरसिया, गजेंद्र चौरसिया, तेजस चौरसिया, कृष्णम चौरसिया, मयूर चौरसिया, सिद्धार्थ चौरसिया, रंजीत चौरसिया, विकास चौरसिया एवं हरीओम चौरसिया अभिषेक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने अपने विचार रखे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही कार्यकारिणी एवं युवा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रस्तावों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई।
समाज में एकजुटता और विश्वास के साथ लिए गए इस निर्णय से चौरसिया समाज में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
