रेवांचल टाइम्स जुन्नारदेव
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में प्रभारी प्राचार्य प्रो आरडी वाडिवा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा निष्पक्ष मतदान की शपथ ली गई
इस दौरान प्रो वाडिवा द्वारा समस्त स्टाफ को भारत के संविधान को अक्षुण्ण बनाने और मजबूत लोकतंत्र की भागीदारी के लिए निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली गई
इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ से डॉ संगीता वाशिंगटन, प्रो आर के चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉ एसके शेण्डे, मनोज मालवीय, प्रो मो आबिद, डॉ प्रवीण बोबडे, डॉ कविता मुकाती, डॉ राहुल भारती, प्रो जागृति उईके, डॉ गुंजा माहोरे, डॉ डाली बरहैया सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे।
