पवई विधायक प्रहलाद लोधी पन्ना एसपी निवेदिता नायडू घायलों से मिले
पवई से 4 किलोमीटर ग्राम खमरिया में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान मोहंद्रा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो भीड़ में घुस गई जिसमे 14 घायल हो गए तथा दो लोगों की मौत कटनी अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई एक की हालत गंभीर बताई जा रही है घायलों को तत्काल एंबुलेंस तथा निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

यहां से गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर कटनी के लिए रेफर कर दिया गया है हादसे के बाद मौके पर भारी आक्रोश देखा गया तथा देखते ही देखते श्रद्धा का माहौल गमगीन हो गया बताया जा रहा है

कि बोलेरो चालक बहुत ही तेज रफ्तार में था तथा उसे जनता के सहयोग से हिरासत में ले लिया गया है घटना के तुरंत बाद पवई विधायक प्रहलाद लोधी तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचे तथा घायलों से मिले एवं उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं जनपद अध्यक्ष मोहनी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया,एसडीओपी भावना सिंह दांगी, पवई तहसीलदार, टीआई पवई एवं पुलिस बल,राजस्व विभाग अस्पताल में मौजूद रहा समाचार लिखे जाने तक एसपी पन्ना निवेदिता नायडू भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंची तथा घायलों से मिली तथा घटनास्थल का दौरा किया एवं स्थिति का जायजा दिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए

मृतक
1.राकेश पटेल पिता जयराम पटेल 35 वर्ष निवासी खमरिया।
2.परषोत्तम पटेल पिता राम शरण पटेल 38 वर्ष निवासी खमरिया।
