दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 11/05/2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा वेल वेदर स्कूल के पास, फुल सागर थाना कोतवाली मंडला क्षेत्र में संदिग्ध सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक MP20 CA 6089 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 67 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त शराब को नारायणगंज स्थित दुकान से अनुराग अवधिया के पास से लाना बताया गया। पुलिस द्वारा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। मामले में संबंधित ठेकेदार अनुराग अवधिया वर्तमान में फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है।
मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1=सतीश रजक पिता गज्जू रजक, उम्र 25 वर्ष
निवासी — ग्राम ठरका, थाना बम्हनी
2=अरविंद बरमैया पिता रामकिशन बरमैया, उम्र 18 वर्ष
निवासी — ग्राम धारगांव, थाना बम्हनी
कुल लगभग 67 लीटर शराब
बोलेरो वाहन क्रमांक MP20 CA 6089
- शराब की अनुमानित कीमत — ₹73,200/-
- वाहन की अनुमानित कीमत — ₹4,00,000/-
- कुल अनुमानित जप्त मशरूका — ₹4,73,200/-
इस कार्रवाई में निरीक्षक शफीक खान (थाना प्रभारी), सउनि भुमेश्वर वामनकर, आरक्षक प्रियांश, रमेश, मृदुल, जगदीश, धीरेंद्र का विशेष योगदान रहा।
