भोपाल में अमेरिका से भी बेहतर “भ्रष्टाचार की सड़क” ढह गई; मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश। सड़क का लगभग 100 मीटर हिस्सा ढह गया।

kaonebroadcast@gmail.com
45
3 Min Read
The "Road of Corruption," even better than America's, collapsed in Bhopal; the Chief Minister ordered an investigation. About 100 meters of the road collapsed.

राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे 20 फुट गहरा गड्ढा बन गया। हादसे के वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे 20 फुट गहरा गड्ढा बन गया। हादसे के वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा कि भोपाल से सटे स्टेट हाईवे पर 50 फुट से ज़्यादा गहरा गड्ढा दर्शाता है कि दो दशक पुरानी भाजपा सरकार जनता के टैक्स की किस तरह से बर्बादी कर रही है।

सड़क ढहने के साथ ही पास की एक दीवार भी गिर गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और संभावित भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) ने एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। एमपीआरडीसी की टीम में समिति के अध्यक्ष बीएस मीणा (मुख्य अभियंता), मनोज गुप्ता (जीएम) और आरएस चंदेल (जीएम) शामिल हैं। यह टीम दीवार और सड़क ढहने के कारणों की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त क्षेत्र पर बैरिकेडिंग कर यातायात अवरुद्ध कर दिया है और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, भोपाल-विदिशा मार्ग (एनएच-46) पर रेलवे ट्रैक के ऊपर बने इस पुल का निर्माण 2013 में मेसर्स ट्रांसट्रॉय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बीओटी मॉडल पर किया गया था। कंपनी पर अनुबंध की शर्तों का पालन न करने का आरोप लगाया गया था, जिसके कारण 2020 में इसे समाप्त कर दिया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण सड़क टूटने जैसी घटनाएं हुईं।

Share This Article
Translate »