बिछिया नवीन कन्या शाला ग्राउंड में शान और शौर्य के साथ फहराया गया तिरंगा

Revanchal
36
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स मंडला

77 वाॅ गणतंत्र दिवस का पावन पर्व बिछिया नवीन कन्या शाला ग्राउंड भडंगा में हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया गया। देशभक्ति के रंगों में सराबोर इस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सकुना उईके, अनुविभागी अधिकारी सोनाली देव, नगर अध्यक्ष रजनी मरावी , एसडीओपी सौरभ तिवारी, उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की बधाई दी।

मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन और हर्ष का माहौल
​समारोह का आगाज़ राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सकुना उईके ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, जिसमें राज्य की प्रगति और जनकल्याण का संकल्प दोहराया गया। शांति और खुशहाली के प्रतीक के रूप में आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमयी हो गया।
विकास की नई झलक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहल

​समारोह में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया। वहीं, विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का सजीव चित्रण किया गया। झांकियों ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मार्चपास्ट में छठवीं कक्षा से लेकर महाविद्यालय तक के बालक एवं बालिका, शामिल थीं- परेड का नेतृत्व सर मंगलदास टांडिया, सर शिव सोनवानी,सर विजय रघुवंशी ने किया- मुख्य अतिथी जनपद अध्यक्ष सकुना उइके ,अनुविभागीय अधिकारी सोनाली देव , पुलिस एसडीओपी सौरभ तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष रजनी मरावी ने परेड की सलामी ली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया श्रीफल से भेंट स्वागत व सम्मान

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों वं लोकतंत्र सेनानियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया गया।
प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के कारण यह भव्य आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

सुमित गोस्वामी
संवाददाता बिछिया

Share This Article
Translate »