आदिवासी कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला, लगाए नारे

Revanchal
1 Min Read

मंडला। जिला मुख्यालय स्थित नेहरू स्मारक चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले,आदिवासी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोमवती धुर्वे के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हाल ही में दिए गए बयान में आदिवासी समाज को “वनवासी” कहकर संबोधित किया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि “आदिवासी” शब्द उनकी पहचान, संस्कृति और इतिहास से जुड़ा हुआ है, जबकि “वनवासी” शब्द उनके अस्तित्व को कमजोर करने का प्रयास है। इसी विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय से नारे बाजी करते हुए नेहरू स्मारक चौक में पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और आदिवासी समाज के सम्मान की रक्षा की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »