दैनिक रेवांचल टाईम्स – जबलपुर, 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस (शहादत दिवस) श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नरई नाला समाधि स्थल पर वीरांगना रानी दुर्गावती जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, शौर्य एवं बलिदान को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पटेल, विवेक यादव, मुन्नी बाई, सुकृति त्रिपाठी, राजेश पटेल, रविन्द्र बर्मन सहित कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
