ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे तीस में लगा जमा, आरोप भुआ बिछिया के भारत पैट्रोलियम गणेश पेट्रोल पंप पर रात में खड़ी गाड़ियों से हो रहा है डीजल चोरी,

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला,
मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे एनएच 30 के ग्राम पड़रिया में ट्रक ड्राइवर यूनियन ने किया रोड जाम लगभग 2 घंटे करीब जाम लगा रहा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर के द्वारा गणेश पेट्रोल पंप में रात के समय गाड़ियों में 22,480 और दूसरी गाड़ी में 5000 डीजल डलवाकर टैंक फुल किया गया था

जो कि उनकी रसीद में स्पष्ट देखने को मिल रहा है, और दोनों गाड़ियों को ड्राइवर ने गणेश पेट्रोल पंप पर ही खड़ा कर दिया था और दोनों ट्रक से उसी रात में डीजल टंकी पूरी खाली कर दी गई चोरों द्वारा जो की पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है ।

पेट्रोल पंप कैंपस पर उठे सवाल

अगर पेट्रोल पंप कैंपस के अंदर से ही गाड़ियों मैं से डीजल पेट्रोल की चोरी होने लगे तो हमारी गाड़ियां उस पेट्रोल पंप में सुरक्षित कैसे, आसपास के लोगों से जानकारी लगी की उसी पेट्रोल पंप में एक दो बार और ऐसी घटनाएं अभी-अभी हो चुकी हैं

ड्राइवर लोग अधिकतर देर रात पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर अपने आप को सुरक्षित समझ कर कुछ देर आराम करने लगते हैं जब ड्राइवर को भनक लगी की उसकी ट्रक की टंकी से डीजल चोरी हो रहा है तब ट्रक ड्राइवर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मदद मांगने गया तो उसके साथ गाली गलौज किया और बोला गया कि हम बीज बचाओ मैं नहीं पढ़ते ऐसा ट्रक ड्राइवर का कहना है ,

और जब पेट्रोल पंप मालिक से पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि यह सब झूठे आरोप है ।

मौके पर बिछिया थाना से पुलिस टीम पहुंचकर ड्राइवरों को समझा बुझा कर जाम को खुलवा दिया और उन चोरों की तलाश में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा कहा गया जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जावेगी।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »