रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड परासिया की ग्राम पंचायत बीजागोरा में गत दिवस बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन तथा सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर शंकर राम प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जन सहयोग से ग्राम की बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक समन्वयक संजीव भांवरकर, ग्राम पंचायत बीजागोरा की सरपंच श्रीमती ललिता भलावी, सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर शंकर राम प्रजापति, नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक-2 से कुबेर सूर्यवंशी, नवांकुर संस्था से अंकेश बाघ एवं मनेश भलावी, उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से देवी सिंह राजपूत उपस्थित थे। इसके साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बीजागोरा के अध्यक्ष भगतलाल धुर्वे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शिवपुरी के अध्यक्ष रामपाल डेहरिया, बीजागोरा से सचिव अर्जुन, शिवपुरी से सचिव श्रीमती ईश्वरी नागले, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं में संध्या डेहरिया सहित ग्रामीणजन गोपाल भलावी, परमेश्वर, सतीश डेहरिया, सुनील प्रजापति, सहताब काकोड़िया एवं उमेश डेहरिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
