नगर महामंत्री ने इस्तीफा दिया या लिया गयाभाजपा के अंदर चर्चा का विषय

Revanchal
8
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला राजनीतिक दलों में जमीनी कार्यकर्ता निष्ठा व समर्पण से अपनी पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहते हैं। लेकिन बड़े नेताओं द्वारा समय-समय पर अपने स्वार्थों के लिए दल बदल लिया जाता है ऐसे अनेक नामों से हम आप परिचित है और कुछ तो अंदर ही अंदर एक दूसरे को डेमेज करने में लगे रहते हैं।

ऐसे ही एक मामले की चर्चा इन दिनों भाजपा के अंदर जोरों से हो रही है मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नैनपुर नगर के महामंत्री ओमप्रकाश गेमनानी द्वारा तीन माह पूर्व पद से इस्तीफा दिया था, जिसे मंजूर करने के लिए जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा नगर अध्यक्ष राकेश रजक को पत्र भी लिखा गया था लेकिन अभी तक इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

सूत्रों की माने तो ओम प्रकाश गेमनानी द्वारा अपनी मर्जी से इस्तीफा नहीं दिया गया है अपितु कुछ स्थानीय दबंग पदाधिकारियों के गाली गलौज एवं दबाव बनाने पर यह इस्तीफा दिया गया है।

इस मामले को लेकर चर्चा व्याप्त है कि नगर पालिका अध्यक्ष बनने की होड़ में यह अभी से उठा पटक की जा रही है फिलहाल यह विषय उच्च पदाधिकारियों के संज्ञान में है अब देखना होगा कि इस्तीफा मंजूर होता है या गेमनानी जी का प्रमोशन

Share This Article
Translate »